इटाढ़ी: गोवर्धन बाबा स्थान का जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ, लोगों में खुशी
Itarhi, Buxar | Jul 5, 2026 नगर पंचायत इटाढ़ी के चेयरमैन संजय पाठक ने गोवर्धन बाबा स्थान पर इटाढ़ी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। लंबे समय से इस धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार की मांग की जा रही थी। कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और इसे क्षेत्र की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।