बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाधिकारी ने त्यौहार के दृष्टिगत जिला मुख्यालय पर किया पैदल गश्त
11 मार्च मंगलवार रात 8:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव एवं उप जिलाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय पर पैदल गस्त किया गया इस दौरान उन्होंने लोगों से भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा गया साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।