अरनोद: अरनोद उपखंड क्षेत्र में बारिश और बीमारी से सोयाबीन फसल खराब, किसान ने 5 बीघा फसल पर चलाया ट्रैक्टर
अरनोद उपखंड क्षेत्र दलोट के रामझड़ा-सालामगढ़ क्षेत्र में कम बारिश और सोयाबीन की फसल में बीमारी के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान मोहनलाल मीणा की 5 बीघा में बोई गई सोयाबीन की फसल खराब होने के बाद उन्हें खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करनी पड़ी। किसान मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने इस साल महंगे बीज, खाद और कृषि सामग्री खरीदकर सोयाबीन की बुवाई की थी।