राजपुर: अटल परिसर बना नशेड़ियों का अड्डा, भारत रत्न अटल जी की प्रतिमा पर भी छेड़छाड़ के निशान
बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर में करीब छह माह पहले तैयार किया गया अटल परिसर अब बदहाली और अव्यवस्था की तस्वीर पेश कर रहा है। शाम ढलते ही परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जहां खुलेआम नशाखोरी की जा रही है। इतना ही नहीं, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के सामने और पीछे छेड़छाड़ किए जाने के निशान भी दिखाई दे रहे