जमुई: अंबेडकर कल्याण छात्रावास KKM कॉलेज का DM ने किया निरीक्षण, पढ़ाई से संबंधित छात्रों से ली जानकारी
Jamui, Jamui | Dec 30, 2024 DM अभिलाषा शर्मा द्वारा सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे अंबेडकर कल्याण छात्रावास के.के.एम कॉलेज का निरीक्षण किया गया। साथ में एसडीओ अभय कुमार तिवारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं छात्रावास समन्वयक मौजूद थे l DM द्वारा छात्रावास स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।