मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह 13 फरवरी को सतना जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री कुशवाह प्रातः 9 बजे मानिकपुर से कार द्वारा धारकुण्डी के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 9.30 बजे धारकुण्डी आश्रम पहुंचकर पूजन एवं दर्शन करेंगे।