सारठ: सारठ में जनगणना की ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों से MLA चुन्ना सिंह ने कहा- जनगणना जैसे महत्वपूर्ण काम को टाला जा रहा था
Sarath, Deoghar | Apr 29, 2026 जनगणना जैसे महत्वपूर्ण काम को केंद्र सरकार टाल रही थी, जबकि जनगणना होने से ही देश की वास्तविक आबादी की जानकारी होती है। उक्त बातें MLA चुन्ना सिंह ने सारठ प्रखंड में जनगणना का प्रशिक्षण लेते शिक्षकों से बुधवार शाम 5 बजे कहते हुए निष्पक्ष गणना की अपील की। कई शिक्षकों ने कई महीने से वेतन नहीं मिलने से जनगणना करने में परेशानी की बात पर MLA बोले सार्थक पहल होगा।