केवटी रनवे: केवटी में सरकारी पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप, वन विभाग ने जांच शुरू की, दोषी पर होगी कार्रवाई
केवटी प्रखंड मुख्यालय से सरकारी पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। शिकायत मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मिथिला वन प्रमंडल के वन प्रमंडल अधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही वन क्षेत्राधिकारी को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।