राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 17/19 छात्र वर्ग प्रतियोगिता में हुए रौमांचक मुकाबले ,खिलाडियों ने जीतने के लिए लगाया दमखम
सवाई माधोपुर, 4 अक्टूबर। राउमावि मानटाउन के संयोजन में चल रही 70 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल (17/19 आयुवर्ग) छात्र क्रीडा प्रतियोगिता के तहत रविवार को हुए मैचों में रौमांच देखने को मिला। दशहरा मैदान स्थित दो मैदान में हुए मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वि टीमों ने पूरा दमखम लगाते हुए मैच जीतने के लिए भरपूर प्रयास किया।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिए भामाशाहों का भरपूर एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि खिलाडियों एवं व्यवस्थाओं में लगे कार्मिकों के प्रतिदिन भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को भामाशाहों के सहयोग से किया गया। रविवार को दशहरा मैदान में आयोजित मैच से पूर्व स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा , प्रतियोगिता संयोजक चन्द्र शेखर जोशी, मैदान प्रभारी ओम प्रकाश साहू , ने मैदान में खेल रहे खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। रविवार को खिलाडियों एवं अन्य कार्मिकों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रतियोगिता में व्यवस्थार्थ प्रतिनियुक्ति शिक्षकों की ओर से की गई। संयोजन विद्यालय शारीरिक शिक्षक विजय श्री माली ने बताया कि रविवार को खेले गए मैचों के परिणाम इस तरह रहे।
दशहरा मैदान पूर्व
19 वर्ष सीकर एकेडमी बनाम जयपुर प्रथम में जयपुर प्रथम 53-64 से, सीकर बनाम सत्र पर्यन्त सीकर में सत्र पर्यन्त सीकर 28-54 से, 17 वर्ष जयपुर प्रथम बनाम खेल छात्रावास सीकर में खेल छात्रावास सीकर 40-89 से, भीलवाड़ा बनाम सत्र पर्यन्त सीकर में भीलवाड़ा टीम 35-21 से विजेता रही
दशहरा मैदान पश्चिम
17 वर्ष जैसलमेर अकादमी बनाम श्रीगंगानगर में जैसलमेर 63-41से ,डीडवाना कुचामन बनाम बाड़मेर में बाड़मेर 33-64 से, 19 वर्ष श्रीगंगानगर बनाम बीकानेर में बीकानेर 68-78 से
कोटा बनाम बाड़मेर में कोटा टीम 53-30 से विजेता रही