बाह: चौसिंगी में पानी से भरे बर्तन में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की हुई मौत
बाह के चौसिंगी गांव में घर में खेलते समय डेढ़ वर्षीय बच्ची पानी से भरे बर्तन में गिर गई। मां बाथरूम में कपड़े धो रही थी। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो स्वजन ने तलाश शुरू की। इस दौरान बच्ची पानी से भरे बर्तन में बेहोशी की हालत में मिली। स्वजन आनन-फानन में उसे सीएचसी बाह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है