हमीरगढ़: बरसात की आड़ में बनास में 'काला जहर', प्रोसेस हाउस से फिर छोड़ा जा रहा केमिकलयुक्त पानी, जलीय जीवों की मौत से बढ़ी चिंता
हमीरगढ़। बनास नदी एक बार फिर प्रदूषण के कथित काले साए की जद में नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रोथ सेंटर में संचालित कुछ प्रोसेस हाउस से निकलने वाला केमिकलयुक्त काला पानी बरसात के पानी की आड़ में दोबारा बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के पानी के साथ-साथ बनास तट पर स्थित खेतों में फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।