मनिहारी: मनिहारी में आसमान से गिरा गोल्डेन कलर का अनोखा पत्थर, युवक के पॉकेट में रखने से पेंट समेत कुछ हिस्से जल गए
मनिहारी वार्ड नं.10 में आसमान से गोल्डेन कलर का पत्थर गिरा। यह मामला सोमवार की शाम पाँच बजे का है । मंगलवार को दिन के तीन बजे लोगों ने बताया कि इस पत्थर को एक युवक ने अपने पॉकेट में रखा तो पॉकेट और जांघ का कुछ हिस्सा जल गया। इस अनोखे पत्थर को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं है।