रातू: रांची में चोरों का आतंक, रातू थाना क्षेत्र से कार और जेवर चोरी, FIR दर्ज
Ratu, Ranchi | Mar 13, 2025 रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना हुई है। झिरी (संत नगर) में रहने वाले जितेन्द्र कुमार सोनी के घर चोरों ने आतंक मचाया और उनके घर से कार, जेवर और कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार वाले घर पर नहीं थे, क्योंकि जितेन्द्र कुमार सोनी की पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वे रांची के सेवा सदन अस्पताल गए थे।