रातू: रांतू रोड पर तेज रफ्तार कार बैरिकैटिंग और डिवाइडर तोड़कर गड्ढे में गिरी, चालक फरार
Ratu, Ranchi | Mar 11, 2025 रांतू रोड में एक तेज रफ्तार कार सोमवार रात में बैरिकैटिंग सहित सड़क के डिवाइडर को रौंदते हुए। गढ्ढे में जा गिरा। चालक और सवारी नशे में थे। आस पास के लोगों को आता देख वहां से भाग गये। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस कार को पुलिस थाने ले आई। मंगलवार 12 बजे तक कार के नंबर एवं अन्य तथ्यों को लेकर छानबीन पुलिस कर रही है।