रातू: हुरहुरी में नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Ratu, Ranchi | Mar 8, 2025 रातू थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरी में गुरुवार को एक नाबालिग से छेड़खानी की घटना हुई, शनिवार को 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी भी नाबालिग है और वह हुरहुरी का ही रहने वाला है। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।