सेवा संकल्प अभियान के तहत अवंती बाई चौक में चलाया गया सामूहिक स्वच्छता अभियान
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, आमजन को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से 2 अक्टूबर को अवंती बाई चौक में सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
सामूहिक स्वच्छता अभियान के दौरान अवंती बाई चौक एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घर, कार्यस्थल एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित निपटान करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। अभियान में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं, दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते, वनमंडल अधिकारी श्री अशोक सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan2026 #colllectordindori #jansampark #SwachhataAbhiyan #GandhiJayanti #SwachhDindori #CleanDindori #SwachhBharat #JanBhagidari