नागौर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।इससे पहले जिले की ड्राफ्ट सूची में कुल 13,23,321 मतदाता पंजीकृत थे, जो अब बढ़कर 13,43,619 हो गए हैं। जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने शनिवार शाम 5 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि एसआईआर की फाइनल लिस्ट को लेकर शनिवार को जानकारी शेयर की।