आमेर: बिशनगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 20 लोग हुए घायल
Amber, Jaipur | Sep 26, 2024 बिशनगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार की शाम को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिससे कि 20 लोग घायल हो गए,जिनमें से सात लोगों की हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर किया गया, इधर थाना पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है।