आमेर: मनोहरपुर स्थित गेल केयर कंपनी में हीटर फटने से लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
Amber, Jaipur | Sep 26, 2024 मनोहरपुर कस्बे में आज गेल केयर कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया, वहीं सूचना पर दो दमकल पहुंची,जहां बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ,वहीं सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा,फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है।