पटना ग्रामीण: पटना रेल पुलिस ने 5 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, पटना जंक्शन पर रेल एसपी ने दी जानकारी
पटना रेल पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत पटना जंक्शन से 5 अंतरजिला मोबाईल चोर को रविवार की रात्रि गिरफ्तार किया है। उपरोक्त मामले की जानकारी सोमवार की दोपहर 3 बजे पटना जंक्शन पर देते हुए रेल sp अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि 5 मोबाईल चोर को पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है तथा गिरफ्तार लोगों से 5 स्क्रीन टच और एक की पैड मोबाईल बरामद किया गया है।