पटना ग्रामीण: पसमांदा सम्मेलन के बाद पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बात की
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे पसमांदा सम्मेलन के बाद पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश में सभी जाति और धर्म के लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू,मुस्लिम, सिख,ईसाई सभी भाई-भाई हैं और आपस में मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। भाजपा की विचारधारा है कि सभी लोगों को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।