भितरवार: मध्य प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया का नगर में हुआ जोरदार स्वागत
मध्य प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जय भान सिंह पवैया जी के नगर आगमन पर कार्यकर्ता एवं समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास जनहित एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।