मोरनी: मोरनी की टिक्कर पंचायत में होगा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, हुई पंचायत, लोगो ने कहा नेताओ के वादे झूठे
मोरनी की टिक्कर पंचायत के ग्रामीणों ने आज सरपंच और पंचायत समिति सदस्य के साथ टिक्कर से मीरपुर सड़क का टेंडर न लगने पर प्रशासन के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला उपायुक्त को पत्र भेजकर चेतावनी दी कि यदि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व उनके गांव की सड़क का टेंडर नही लगा तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे।