मोरनी: सरकारी स्कूल रज्जीपुर में पढ़ने गई छात्रा हुई लापता, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति ने बताया है कि मेरी पुत्री 11वीं क्लास में पढ़ती है। जो घर से स्कूल के लिए कह कर गई थी और बताया था कि स्कूल में कोई प्रोग्राम है। लेकिन अभी तक घर वापस नहीं आई है। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।