विदिशा नगर: पुलिस लाइन में गूंजा कदमताल, 15 अगस्त परेड की फाइनल रिहर्सल में दिखा जवानों का जोश
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विदिशा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में गुरुवार सुबह 9 बजे फाइनल रिहर्सल हुई। पुलिस जवानों और विभिन्न दलों ने कदमताल, अनुशासन और सलामी का अभ्यास कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।