दारू: अमरनाथ यात्रा के लिए टाटीझरिया और दारू प्रखंड से सात युवकों का जत्था रवाना, बाबा फौजदारी मंदिर में टेका मत्था
अमरनाथ यात्रा के लिए टाटीझरिया और दारू प्रखंड से सात युवकों का जत्था रवाना, बाबा फौजदारी मंदिर में टेका माथा। सावन के पावन महीने के आगमन को लेकर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में टाटीझरिया और दारू प्रखंड के सात उत्साही युवकों की एक टोली अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुई।