चमोली: पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार को कुशल प्रशासन के लिए किया गया सम्मानित
चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार को फेम इंडिया एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के सर्वश्रेष्ठ 100 कप्तानों में चुना गया। समाजसेवियों ने उन्हें उनके प्रशासनिक काम और नशामुक्ति अभियान के लिए सम्मानित किया। भाजपा और मीडिया के लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे।