लखनपुर: फेलपुर जंगल में पेड़ों की कटाई के खिलाफ आवाज उठाने वाले रामप्रसाद को वनकर्मियों ने जड़ा तमाचा, रामप्रसाद ने लगाया आरोप
एक तरफ़ वनों की अवैध कटाई पर अंकुश नहीं लग पा रही और दूसरी तरफ़ भोले भाले लोगो को सच बोलने की सजा दी जा रही है। ऐसी ही सजा मिली है लोसंगा के रामप्रसाद को जिन्होंने वनों की अवैध कटाई और अतिक्रमण को लेकर मीडिया को सूचित करते हुए मीडिया के माध्यम से लोगो को असल स्थिति दिखाने और बताने का प्रयास किया था। कल लगातार अवैध कटाई की सूचना पर रामप्रसाद और अन्य ग्रामीणों