कोडरमा: कोडरमा ज़िले में फ्लैटों/संरचनाओं के निबंधन दरों में संशोधन, संशोधित दरें लागू
कोडरमा जिला अंतर्गत नगर परिषद झुमरी तिलैया एवं नगर पंचायत कोडरमा, डोमचांच तथा सेशंस टाउन में फ्लैटों एवं अन्य भवन संरचनाओं के निबंधन दर अत्यधिक होने के कारण आम नागरिकों और माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। निबंधन दर अधिक होने से लोग भवन का पंजीकरण न कर केवल एग्रीमेंट के आधार पर मकान खरीदने को विवश थे।