कोडरमा: झुमरी तिलैया में नेशनल हाईवे पर मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाएं, झामुमो अध्यक्ष ने उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की
झारखंड मुक्ति मोर्चा के झुमरी तलैया नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने खासकर नेशनल हाईवे के चारा डीह से लेकर झुमरी तिलैया के बाईपास में सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं के तरफ उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को करमा के समीप वहां किस अपडेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई थी।