कोडरमा: जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त ने फसल चयन की अपील की
जिला कृषि कार्यालय कोडरमा के सभागार में आज जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त महोदय कोडरमा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा किसानों को संबोधित करते हुए कृषि के महत्व पर प्रकाश डाला।