कोडरमा: 4 अगस्त को कांवर पदयात्रा में शामिल होंगे हजारों लोग, पुलिस अधीक्षक ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया
श्रावण मास के अंतिम सोमवारी को श्री राम संकीर्तन मंडल के द्वारा 4 अगस्त को भव्य काँवर पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस काँवर पद यात्रा को सफल बनाने को लेकर 3 अगस्त को एक बाइक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली का शुभारंभ सुबह 9 बजे अड्डी बबंगला दुर्गा मंडप से होगा, जो झंडा चौक, पूर्णिमा टॉकीज, महाराणा प्रताप चौक होते हुए इंदरवा पहुंचेगी।