कोडरमा: जीवनदाता कार्यक्रम के तहत मांयूम की प्रेरणा शाखा ने गौशाला में किया तुलादान व गौ सेवा
मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय इकाई एवं झारखंड प्रदेश के निर्देश के उपरांत मायुमं की झुमरी तलैया प्रेरणा शाखा ने जीवन दाता कार्यक्रम के तहत गौशाला परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विमला शर्मा ने तुलादान कर अपने वजन के बराबर गौहार का दान किया। मौके पर उन्होंने कहा कि माता-पिता और गौ-सेवा के संग जुड़ी संस्कृति की डोर है.