सारठ: एसआईआर की प्रक्रिया में एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने व भरने का काम निःशुल्क, पैसे की मांग की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई : बीडीओ
सारठ BDO सीके सिंह ने प्रखंड में जारी SIR पर एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने व भरने की प्रक्रिया को निःशुल्क बताया। बुधवार शाम 5 बजे पत्रकारों से बात करते बीडीओ ने कहा कि यदि BLO द्वारा फॉर्म भरने के नाम पर वोटर्स से पैसे की मांग की जाती है, तो कार्यालय में लिखित शिकायत करे, BLO पर कड़ी व त्वरित कार्रवाई होगी, दो टूक कहा- वोटर्स को फॉर्म भरने में BLO को मदद करना है।