भरथना: बकेवर दिव्यांग रिसोर्स सेंटर के उपकरणों पर मिली धूल और फफूंदी
महेवा ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों के लिए बकेवर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में बने रिसोर्स सेंटर सोमवार सुबह करीब 11 बजे खोला गया। और उपकरणों में धूल और फफूंदी मिली। शिक्षकों ने उपकरणों की साफ सफाई की। इस दौरान तीन बच्चे केंद्र पर पहुंचे।शिक्षक यशवंत सिंह और शालिनी पांडेय को मई के आसपास केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ब्लॉक में करीब 343 दिव्यांग है।