बोरियो: पीएम जनमन योजना के तहत सांसद ने ₹15 करोड़ की सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास
बोरियो प्रखंड में सोमवार को पीएम जनमन योजना के तहत करोड़ों रुपए की 15 सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा एवं बोरियों विधायक धनंजय सोरेन ने संयुक्त रूप से विभिन्न पंचायत में किया। इस मौके पर झामुमो प्रखंड कमेटी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।