एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों काफी मुखर हो गई हैं और किसी भी मुद्दे पर बोलने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे उनकी खुद की पार्टी को मिर्ची लग सकती है। कंगना का कहना है कि वह बीजेपी की कठपुतली नहीं हैं, और हो सकता है कि कल को पार्टी उनका साथ न दे, उनके साथ खड़ी न हो। उन्होंने बाबा रामदेव पर भी पलटवार किया और साथ ही कहा कि अगर अगले लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला, तो करने को बहुत काम है। वह आज भी कई डायरेक्टर्स की फेवरेट एक्ट्रेस हैं।
#BJP #KanganaRanaut
Korba, Korba | Aug 28, 2026