कोरबा में अचानक बदला मौसम, रक्षाबंधन की खुशियों पर बारिश ने फेरा पानी! बाजार जाने निकले लोग रास्ते में थमे
कोरबा। रक्षाबंधन के पावन त्योहार को लेकर शहर में लोगों में खासा उत्साह था। मौसम साफ रहने की उम्मीद के बीच लोग राखी और मिठाइयों की खरीदारी के लिए घरों से निकलने ही लगे थे कि अचानक मौसम ने करवट ले ली।
कोरबा में तेज बारिश और गरज-चमक ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई लोग जहां थे, वहीं रुकने को मजबूर हो गए। अचानक हुई बारिश से रक्षाबंधन की खरीदारी और त्योहार की तैयारियों पर असर पड़ा।
बारिश के साथ बिजली की तेज कड़कड़ाहट भी देखने-सुनने को मिली। कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल कोरबा में हल्की बारिश जारी है और मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि कल ही मौसम खुला हुआ था, लेकिन आज अचानक हुई जबरदस्त बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया। त्योहार के दिन अचानक बदले मौसम ने बाजार
Korba, Korba | Aug 27, 2026