घाघरा: घागरा प्रखंड मुख्यालय के परीक्षा केंद्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू
Ghaghra, Gumla | Feb 3, 2026 घागरा प्रखंड मुख्यालय में दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाना भगत उच्च विद्यालय, नौडीहा में प्रथम पाली में मैट्रिक परीक्षा आयोजित की गई। देवनागरी भाषा विषय की इस परीक्षा में कुल 64 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में सभी 64 छात्र उपस्थित रहे और शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हुए।