रॉबर्ट्सगंज: अनपरा नगर पंचायत में भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में घुसा पानी, नगर पंचायत के दावों की खुली पोल
अनपरा नगर पंचायत में भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में गुरुवार को पानी घुस गया बता दें कि इस दौरान नगर पंचायत के वादों की पोल खुल गई वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 13 में नालियों का निर्माण अधूरा होने के चलते जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है इसके चलते लोगों के घरों में दो से चार फीट तक पानी भर गया, घरों में रखा हुआ इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य सामान भींग गया।