आरा: आरा में जाम और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, पर्व से पहले सब ठीक करने का प्रयास किया जाएगा
Arrah, Bhojpur | Oct 24, 2026 आरा में सड़क मरम्मत, चौड़ीकरण, यातायात जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और एसपी अवधेश दीक्षित ने समीक्षा बैठक की। बैठक में जीरो माइल से असनी, असनी से बामपाली बाइपास और आरा-सासाराम मुख्य मार्ग सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं, बिहिया चौक पर जाम, जगदीशपुर और आरा शहर में अतिक्रमण की समस्या पर चर्चा हुई।