भीलवाड़ा: बनास नदी में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का जिला कलेक्ट्रेट पर आक्रोश, ज्ञापन सौंपा, धीरज गुर्जर रहे मौजूद
भीलवाड़ा। कई ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने बनास नदी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ आज बुधवार शाम 4 बजे जिला कलेक्टर वं एसपी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जयपुर हाईकोर्ट के आदेश (सीविल पिटीशन नंबर 4250/2012) के बावजूद नदी में जेसीबी और एलएनटी मशीनों से गहरा खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और भूजल स्तर पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।