भीलवाड़ा: सुभाष नगर पुलिस ने दो साल से फरार 15 हजार रुपये के इनामी अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुभाषनगर थाना पुलिस ने दो साल से फरार 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्री गंगानगर के सोमासर का निवासी सचिन पुत्र जोतराम जाट है, जो 2023 में दर्ज अफीम तस्करी के मामले में वांछित था।