भीलवाड़ा: गहलोत और पायलट ने महिला आश्रम गर्ल्स कॉलेज में पूर्व सीएम माथुर और सुशीला देवी की मूर्तियों का किया अनावरण
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि आज देश-प्रदेश की जो राजनीति है, उसमें नैतिकता की कमी झलकती है।पीसीसी चीफ पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को महिला आश्रम गर्ल्स कॉलेज पथिक नगर पहुंचे ,जहां पूर्व सीएम व आसाम के पूर्व राज्यपाल शिवचरण माथुर तथा स्वतंत्रता सेनानी सुशीला देवी माथुर की मूर्तियोंआ अनावरण किया