भीलवाड़ा: पुर में चाकूबाजी और पथराव: मामा-भांजे पर चाकू से हमला, तीन राहगीर भी हुए घायल, बजरी खाली करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
शहर के उपनगर पुर के चौबे मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब मकान निर्माण के दौरान बजरी खाली करने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मामा भांजे पर चाकू ओर पत्थरों से हमला कर दिया।