भीलवाड़ा: रीको में स्थित प्रोसेस हाउस में गिरने से घायल कर्मचारी ने उदयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मुआवजे के लिए धरना प्रदर्शन
प्रताप नगर थाना इलाके के रीको में स्थित स्वास्तिक प्रोसेस में कार्यरत एक कर्मचारी की उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह कर्मचारी तीन अक्टूबर को प्रोसेस हाउस में काम करते समय गिरने से घायल हो गया था। परिजन व समाजजन प्रोसेस हाउस के बाहर धरना-प्रदर्शन कर 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं।