मटिहानी: मनियप्पा कुम्हार टोली में अपराधिक घटना करने की योजना को पुलिस ने किया विफल, 01 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
मटिहानी थाना अंतर्गत मनियप्पा कुम्हार टोली में बड़ी अपराधी घटना करने की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया है. इस दौरान 01 अपराधी 01 देसी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि मटिहानी थाना को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.