मटिहानी: मटिहानी में पारंपरिक होली के रंग में डूबे लोग, ग्रुप बनाकर हुई होली
मटिहानी प्रखंड के मटिहानी गांव में पारंपरिक होली का आयोजन आज किया गया. जहां ग्रुप बनाकर लोगों ने खूब होली खेली. इस दौरान दो ग्रुप के लोगों ने कुआं पर पहुंचकर रंगों की होली खेली. इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की पारंपरिक होली मटिहानी में पिछले कई दशकों से हो रही है. यह एक प्रकार का प्रतियोगिता होली होता है.