बडोनी: बडोनी में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, एसपी-कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर झूठे मामले निरस्त करने की मांग
Badoni, Datia | Apr 12, 2026 बडोनी कस्बे में पुलिस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों का आक्रोश रविवार को खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में व्यापारी एकजुट होकर एसपी और कलेक्टर के बंगले पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पहले ज्ञापन में पुनीत गुप्ता ने अपने भाई धीरज गुप्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताया है।