लखीसराय: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया
शहर के नगर परिषद शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा ।दरअसल राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर 20 फरवरी से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत वार्ड संख्या एक एवं दो में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार की दोपहर 1:15 पर विशेष शिविर लगाकर स्थानीय लोगों का स्क्रीनिंग किया गया।